• Sat. Nov 28th, 2026

असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल किया क्षतिग्रस्त

Byvijay.singhal1233

Dec 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के गांव जनकपुर के समीप स्थित धार्मिक स्थल को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां लगी रेलिंग भी ले गए। जानकारी पर ग्रामीण आक्रोेशित हो उठे। एसपी देहात ने भी मौके का निरीक्षण किया। आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं पुलिस ने धार्मिक स्थल की मरम्मत भी शुरू करा दी है। ग्राम पंचायत अरूआ के मजरा जनकपुर में यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप कई वर्ष पुराना धार्मिक स्थल है। यहां नंदनगरिया,जनकपुर, भीम,मांट और नगला बिन्दा के लोग आते हैं। शनिवार तड़के असामाजिक तत्वों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी यहां लगी स्टील की रेलिंग भी साथ ले गए। इस संबंध में जैसे ग्रामीणों को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग जुटे। सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, सीओ मांट रविकांत पाराशर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मांट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। फकीर शाहरुख ने बताया कि यहां दोनों समुदायों के लोग आते हैं। ग्रामीणों ने चंदा कर इस स्थल का सौंदर्यीकरण कराया था और रेलिंग भी लगवाई थी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.