• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में खनन रोकने गई राजस्व की टीम पर हमला, होमगार्ड पर हमला कर ट्रैक्टर ट्रॉला छुड़ा ले गए खनन माफिया

ByVijay Singhal

Dec 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील महावन के अंतर्गत खनन करते पकड़े गए एक ट्रैक्टर ट्रॉला को एक होमगार्ड पर हमला कर खनन माफिया छुड़ा ले गए। होमगार्ड घायल हो गया है। एसडीएम नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली कि महावन तहसील के ग्राम नगला पापरी में जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार हेमंत कुमार और सविका शर्मा ग्राम नगला पापरी पहुंचे। जहां पर खनन हो रहा था। जेसीबी चल रही थी और और मिट्टी से भरे कई ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े थे। नायब तहसीलदार को देख वहां खनन माफिया में हड़कंप मच गया और वे भाग खड़े हुए लेकिन राजस्व टीम ने तीन ट्रैक्टर ट्रॉला को अपने कब्जे में ले लिया। उनको थाना पर ले जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने एक ट्रैक्टर ट्रॉला को ले जा रहे होमगार्ड पर हमला कर दिया और ट्रॉला को छुड़ा कर ले भागे। इस हमले में होमगार्ड के हाथ और पैर में मामूली चोटें आईं हैं। एसडीएम ने बताया कि खनन की परमीशन की जांच की जा रही है। जांच पूरी हो जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। महावन थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन के संबंध में किसी के खिलाफ राजस्व टीम ने जांच का हवाला देकर लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं की है, इसलिए पुलिस द्वारा भी कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है। पकड़े गए मिट्टी से भरे दोनों ट्रैक्टर ट्रॉला को खप्पर चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.