• Fri. Feb 13th, 2026

साध्वी ऋतंभरा के 60 वें जन्मदिन पर मनाया जा रहा पष्ठी महोत्सव

ByVijay Singhal

Dec 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वात्सल्य ग्राम में षष्ठी पूर्ति महोत्सव की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। साध्वी ऋतंभरा के 60 वे जन्मदिन पर मनाए जाने वाला यह महोत्सव 30 दिसंबर से एक जनवरी तक तीन दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व संघ प्रमुख मोहन भागवत के आने की संभावना है। वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा की 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर जन्मोत्सव को षष्ठी पूर्ति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में प्रधानमंत्री, संघ प्रमुख समेत कई केंद्रीय मंत्री एवं अन्य वीवीआईपी अतिथियों को औपचारिक निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। वात्सल्य ग्राम से यह संदेश पीएम और संघ प्रमुख तक पहुंचने के बाद शासन ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी मांगी है। प्रशासनिक अधिकारी वात्सल्य ग्राम में होने वाले महोत्सव और उसकी तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं। वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राही ने बताया कि षष्ठी पूर्ति महोत्सव साध्वी ऋतंभरा के जीवन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा है। तीन दिन मनाए जाने वाले महोत्सव में तीन दिन सुबह विद्वान पंडितों द्वारा हवन किया जाएगा। शाम के समय स्कूल के बच्चों और कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सालय और समविद स्कूल का लोकार्पण किया जाएगा। सैनिक स्कूल की भी शुरुआत होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.