• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा: शादी समारोह में तंदूरी रोटी को लेकर बवाल, भिड़े बराती-घराती; बिना दुल्हन लौटी बरात

ByVijay Singhal

Dec 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना यमुना पार क्षेत्र में आई बरात में तंदूरी रोटी को लेकर एक बराती ने हंगामा कर दिया। आवेश में आए दूल्हे ने अपनी कटार से दुल्हन के भाई पर हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाह स्थल अखाड़ा गया। मारपीट के साथ प्लेट और कुर्सियां फिंकने लगीं। पुलिस ने आकर मामला शांत कराया। घटना के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इससे बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। थाना जमुनापार के अजय नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी थाना जैंत क्षेत्र के आंझई निवासी युवक के साथ तय की थी। सोमवार की शाम बरात करुणा गार्डन में पहुंची। बराती बैंडबाजों के साथ धूमधाम से नाचते-गाते विवाह स्थल पर पहुंचे। बराती खाना खाने के लिए पंडाल में पहुंचे। यहां एक बराती को तंदूरी रोटी मिलने में देर होने पर उसने वधू पक्ष के लोगों से शिकायत की।
वधू पक्ष के लोगों ने उससे थोड़ी देर रुकने को कहा। इस बात पर आवेश में आकर बराती ने प्लेट में रखी सब्जी घरातियों पर उड़ेल दी। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। दुल्हन का भाई दोनों पक्षों को समझने लगा। इस बीच दूल्हा भी वहां पहुंच गया और उसने भी मारपीट शुरू कर दी। अपनी कटारी से दुल्हन के भाई पर हमला कर दिया। इससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.