• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा जिले के छाता नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय सहित कई स्थानों में हुई चोरी

ByVijay Singhal

Dec 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में सर्दियों की शुरुआत होते ही चोर सक्रिय हो गए है विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पुराना जीटी रोड सब्जी मंडी चौराहे पर स्थित एक मैडिकल स्टोर सहित नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय का ताला तोड़कर उनमें रखी लाखों रुपये की नगदी सहित जरूरी कागजात चोरी कर लिए। कस्बे के मुख्य मार्ग और नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय के यहां हुई चोरी की घटना लोगों में भय व्याप्त है। जानकारी के अनुसार कस्बे के ही रहने वाले दवा व्यवसायी तथा छाता मेडिकल एसो. के मंत्री उमेश कुमार गुप्ता की पुराना जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी चौराहे पर एकता मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान है।
विगत रात्रि वह अपनी दुकान का ताला लगा कर घर गए थे कि अगली सुबह उन्हें दुकान का ताला टूटे होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपने भतीजे शुभम वार्ष्णेय को बुलाया। उन्होंने दुकान के अंदर देखा तो पता चला कि गल्ले में रखे हुए करीब सवा लाख रुपये की नगदी सहित जरूरी कागजात चोर चुरा ले गए। वहीं समीप में ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी के कैम्प कार्यालय का भी ताला अज्ञात चोरों ने तोड़ते हुए उसमें रखे सामान सहित जरूरी कागजात चोरी कर लिए।
कस्बे के मुख्य मार्ग में हुई इन चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। वहीं चोरों की इन वारदातों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भगवान दास वार्ष्णेय ने पुलिस प्रशासन से इन घटनाओं के शीघ्र खुलासे तथा बाजार में नियमित गश्त लगाए जाने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.