हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकला के हिन्दू इंटर कॉलेज में किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था। विवाद में बाहरी युवक बाउंड्री कूदकर विद्यालय में आ गए और खाना खा रहे छात्रों से मारपीट करने लगे। शिक्षकों ने मौके पर पहुंच कर जैसे तैसे छात्रों को बचाया और कमरे में बंद कर दिया जिससे छात्रों की जान बच सकी। स्कूल के प्रधानध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है नंदगांव रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के कुछ छात्र स्कूल के मैदान में खाना खा रहे थे तभी कुछ असामाजिक तत्व बाउंड्री कूद कर कालेज में आ कर लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व भी कालेज में झगड़ा हुआ था जिसके बाद दूसरे लड़को ने बाहरी एक दर्जन लड़कों को लाठी डंडों के साथ बुला लिया जिन्होंने स्कूल में आकर दूसरे गुट के छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्कूल के अध्यापक जब तक कुछ समझ पाते उक्त छात्र वहां से भागने लगे । वही अध्यापकों ने अपने छात्रों को कमरे में बंद कर उनकी जान बचाई । सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी उपद्रवी हाथापाई करने से नही चुके तो पुलिस कर्मियो ने ऒर पुलिस बुलाई तब जाकर अन्य छात्रों की मदद से तीन आसामाजिक तत्वों को पकड़ा गया । पुलिस उक्त तीनों उपद्रवियों को थाने ले आई और मामले की जांच में जुट गई ।
घायल छात्र ने बताया कि वह लंच में खाना खा रहे थे कि बाहर से आए कुछ लड़कों ने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें उसके तथा उसके मित्र के पैर में चोटें आई है। वही स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि वह कुछ समझ नहीं पाए। बाहर से आए एक दर्जन युवाओं ने लाठी डंडों के साथ उनके स्कूल के छात्रों पर हमला कर दिया भागते हुए तीन असामाजिक तत्वों को पकड़ लिया गया है और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह उक्त लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes