हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बी एस ए इंजिनियर कॉलेज and मैनेजमेंट में आज दिनांक 04.12.2023 को छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को भरवाए जाने एवम जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किये जा चुके है के आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान के स्तर से अग्रसारित कराए जाने एवं आ रही समस्याओं के निराकरण के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी मथुरा के निर्देश पर जनपद के समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं नोड़ल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, मथुरा श्री नागेंद्र पाल सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी मौर्या, जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा श्री भास्कर मिश्रा, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा शिक्षा श्री सतेन्द्र चाहर आदि उपस्थित रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी, मथुरा श्री नाग्रेन्द पाल सिंह द्वारा सभी शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष से सभी छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन करने हेतु डिजिलॉकर एवं खाता संख्या एन0पी0सी0आई0 पोर्टल से लिंक होना अनिवार्य है। पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 दिसम्बर 2023 है। किन्तु अभी तक गतवर्ष की अपेक्षा 10 प्रतिशत आवेदन भी संस्थान स्तर से अग्रसारित नहीं किये गये है। सभी शिक्षण संस्थान अंतिम की प्रतिक्षा न करते हुये भी अर्ह छात्र/छात्राओं से आवेदन कराना सुनिश्चित करें। जिससे योजनान्तर्गत लाभ प्रदान किया जा सकें। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मथुरा श्रीमती विजय लक्ष्मी मौर्या, द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया कि रिन्युअल श्रेणी का कोई भी छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र रिन्युअल करने से वंचित न रहने पाये। यदि ऐसा कोई भी छात्र आवेदन करने से वंचित रहता है तो उसके लिये सम्बन्धित शिक्षण संस्थान को वैद्य कारण भी अवगत कराना पडेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रधानाचार्य योजनान्तर्गत पात्र छात्रों का चिन्हाकन करते हुये पात्र छात्र/छात्रा प्राथमिकता पर छात्र/छात्राओं के आवेदन भरवाते हुये तत्काल आवेदन पत्रों की नियमावली के अनुसार जॉच करते हुये अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी शिक्षण संस्थान को कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो उसके लिये जिला समाज कल्याण अधिकारी, मथुरा/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मथुरा के कार्यालय से सम्पर्क कर निराकरण करा सकते है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
