हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर थाना क्षेत्र की श्रीधाम काॅलोनी में रविवार को एक महिला ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। महिला यूनिसेफ में मथुरा ब्लाॅक की कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थी। उसका पति से सात वर्ष से विवाद चल रहा था। फंदे पर झूलने तक महिला पति से फोन पर बात कर रही थी। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मथुरा के सदर थाना क्षेत्र की श्रीधाम काॅलोनी में रविवार को एक महिला ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। महिला यूनिसेफ में मथुरा ब्लाॅक की कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थी। उसका पति से सात वर्ष से विवाद चल रहा था। फंदे पर झूलने तक महिला पति से फोन पर बात कर रही थी। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीता के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व कुणाल के साथ हुई थी। कुणाल मेलों में झूला लगाने का काम करता है। सीता को शादी के बाद एक बेटा हुआ, जो कि अब आठ साल का है और कुणाल के पास ही रहता है। सात साल पहले सीता और कुणाल के बीच मनमुटाव हुए। उसने सीता को छोड़ दिया। सीता की ओर से इस मामले में केस दर्ज कराया गया। तीन माह पहले दंपती के बीच फिर से बात होने लगीं। दोनों समझौते को तैयार हो गए। एक माह तक कुणाल उसके पास मथुरा आकर भी रहा। रविवार को भी दोनों के बीच फोन पर वार्ता हो रही थी, मगर इसी दौरान दोनों के बीच अनबन हुई और सीता ने अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी सामने आया है कि सीता ने हाल में ही अपने व्हाट्सएप एकाउंट की डीपी पर कुणाल का फोटो लगाया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
