हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 03 दिसंबर/ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला ग्रामोद्योग कार्यालय डी 33 भगवान नगर मथुरा में आज दिनांक 03.12.2023 को अपराहन् 01.00 बजे माननीय सदस्य उ०प्र० माटीकला बोर्ड भगवान दास, महानगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी तथा महामंत्री ओ०बी०सी० मोर्चा गौरवीश सिकरवार के कर कमलों द्वारा 01 दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम कराया गया, जिसमें ग्रामों से आये उद्यमियों / कुम्भकारों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में आए लोगों को माटी कला के संबंध में लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम स्थल पर माटी कला से बनी विभिन्न प्रोडक्टो का प्रदर्शन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा उद्यमियों / कुम्भकारों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
