• Mon. Feb 9th, 2026

व्रन्दावन में नगर निगम ने ढाबा के आगे गंदगी करने पर संचालक से लगवाई झाडू

ByVijay Singhal

Dec 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम की टीम ने  संयुक्त नगर आयुक्त के निर्देशन में वृंदावन के कई प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मार्गों और फुटपाथों पर दुकानदारों रखा सामान जब्त किया, वहीं हजारों रुपये का जुर्माना ठोका। जिन ढाबा और दुकानों के आगे गंदगी पाई गई उन ढाबा संचालकों और दुकानदारों से झाडू लगवाकर सफाई कराई गई। नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमणकारियों और गंदगी करने वालों पर शिकंजा कसा है। संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने सख्त रवैया अपनाते हुए निगम की टीम को निर्देश दिए कि फुटपाथ और मार्ग पर दुकानदारों का सामान पूरी तरह से जब्त किया जाए। ठेलों को भी जब्त कर जुर्माना लिया जाए। इस पर नगर निगम कार्यालय से अटल्ला चुंगी, विद्यापीठ चौराहा से छटीकरा मार्ग तक अतिक्रमण हटाया गया। प्रेम मंदिर के सामने ढाबा संचालकों द्वारा अपने सामने सड़क पर गंदगी करने पर संयुक्त नगर आयुक्त ने संचालक से झाडू लगवाकर सफाई कराई, साथ ही गंदगी न करने की हिदायत दी है। वहीं छटीकरा मार्ग पर कबाड़ी कारोबारी द्वारा कांटा और बांट लगाने पर निगम की टीम ने कांटा और बांट जब्त किए हैं। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने 7500 रुपये जुर्माना वसूल किया।

संयुक्त नगर आयुक्त ने बताया कि वृंदावन के प्रमुख मार्ग और बाजारों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदार द्वारा मार्ग पर गंदगी किए जाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ और मार्ग पर रखा सामान जब्त किया गया। तीन ट्रॉली से अधिक सामान जब्त हुआ। अतिक्रमण करने वालों से साढे सात हजार रुपए जुर्माना लिया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.