हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में संचालित 68 गोशाला में गोवंश की संख्या 20 हजार के पार पहुंच चुकी है। सभी गोशाला गोवंश से भर चुकी हैं। ऐसे में पशुओं की बढ़ती संख्या देखते हुए 10 नई गोशालाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया है। नई गोशाला का निर्माण पूरा होने के बाद 1 हजार गोवंश को आश्रय मिलेगा। एक गोशाला में 100 गोवंश रखने की संख्या निर्धारित की गई है। मांट ब्लॉक के सिरौला, जावरा, नौहझील ब्लॉक के मोइनुद्दीनपुर, गोवर्धन ब्लॉक के गोरपा, मलसराय, छाता ब्लॉक के शेरगढ़, रानौरा और मथुरा ब्लॉक के जून सिटी में गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार गर्ग ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होते ही वहां गोवंश को आश्रय दिया जाएगा। एक नवंबर से शुरू हुए विशेष गो-संरक्षण अभियान में अब तक 1452 निराश्रित गोवंश को पकड़ा गया है। सभी को गोशाला भेज दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
