हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला पंचायत अब मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के लोगों को बंदरों के उत्पात से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित मंकी सफारी के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। इसमें गांव अकोस और चुरमुरा में पहले से प्रस्तावित मंकी सफारी की प्रस्तावित जमीन का भी अवलोकन किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने शनिवार को बताया कि मथुरा-वृंदावन में बंदरों की समस्या गंभीर हो चुकी है। यहां के लोग ही नहीं ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी बंदरों के उत्पात से पीड़ित हैं। इस समस्या को देखते हुए जिला पंचायत मंकी सफारी के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा।
पूर्व में इस कार्य के लिए चुरमुरा और अकोस गांव में जमीन का चयन किया गया था। इसका भी जिला पंचायत के स्तर पर अवलोकन कराया जाएगा। यह जमीन जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र में होने पर इसे मंकी सफारी के लिए प्रस्तावित कर दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने 6 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाले 51 कुंडीय महायज्ञ की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में कान्हा से प्रार्थना की जाएगी कि वे भव्य मंदिर निर्माण के लिए रास्ता साफ करे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
