हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कैमारवन क्षेत्र स्थित एक खाली प्लॉट में लगा निजी कंपनी का संचार टॉवर और कई उपकरण चोरी हो गए, जिनकी की कीमत 32 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। चोरी के नौ माह बाद जीटीए इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीटीए कंपनी के तकनीशियन अजय वीर सिंह ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि श्याम वाटिका कैमारवन स्थित मुकेश गौतम के खाली प्लॉट में कंपनी का संचार टावर लगा था। गत 31 मार्च को जब वह टॉवर का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां टावर शैल्टर, एसी, एसएमपीएस, बैटरी और अन्य सामान गायब मिला। इसकी सूचना कंपनी के उच्चाधिकारियों को दी और मौके के फोटो भी भेजे। इस मामले में कंपनी के निर्देश पर अब लखनऊ से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई गई है।कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि टावर और सामान चोरी मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
