• Sun. Feb 8th, 2026

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ByVijay Singhal

Dec 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 02 दिसंबर। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ संख्या 67 से 74 तक केंद्र पी.एम.बी पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा बूथ संख्या 237 से 240 तक केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरेरा न्याय पंचायत जैत विकास खंड मथुरा के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान तहसील सदर के पीएमबी पॉलिटेक्निक कॉलेज मथुरा वृंदावन का निरीक्षण करते हुए उपस्थित बी.एल.ओ को निर्देश दिए कि ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं या 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और उनके नाम अभी भी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं, उनका शत प्रतिशत रूप से फार्म भरवाना सुनिश्चित करें। ऐसे सभी नागरिक अपने से संबंधित मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थल पर पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए फार्म संख्या -6 भरवाएं। जिन मतदाता सूची में सम्मिलित मृतक, स्थानान्तरित या डुप्लीकेट नामों को कटवाने के लिए फार्म संख्या-7 भरकर जमा कराएं तथा संबंधित मतदाता अपने नाम, आयु या पते इत्यादि में संशोधन कराने के लिए फार्म संख्या-8 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपना नाम स्थानान्तरित कराने के लिए फार्म संख्या- 8 क भरवाना सुनिश्चित करें।
 उन्होंने बीएलओ से फॉर्म 6, 7 व 8 आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी लोग घर घर जाकर सर्वे के कार्यों के अनुसार वोटर जुड़वाए। उन्होंने जानकारी ली कि कितने फार्म आए है, कितना जेंडर रेशियो है, सभी बीएलओ के बूथों पर कितने कितने मतदाता है। उन्होंने बीएलओ रजिस्टर का अवलोकन किया। घर घर सर्वे डाटा के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिफ्टिंग कैटेगरी वाले लोगो का फॉर्म 8 भरा जाएगा, जैसे कोई महिला शादी करके आई हो और उसका दूसरा वोटर बनना हो तो उसके लिए फॉर्म 8 जेनरेट किया जाएगा जिसमे 2 फॉर्म आयेंगे और जहा से नाम कटना है वहा पर फॉर्म 7 तथा जहा पर नाम जुड़ना है वहा पर फॉर्म 6 भरा जाएगा।
 केंद्रों के निरीक्षण के पश्चात मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी ने पर्यटन सुविधा केंद्र पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त पॉलिटिकल पार्टी, समस्त उप जिलाधिकारी/ एआरओ आदि के साथ निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं बीएलओ पर सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के अधिकाधिक फॉर्म 6 भरवाने के निर्देश दिए। जेंडर रेशियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाए।  बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव रखे तथा समस्याएं बताई, जिसपर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी की समस्याओं का ससमय व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.