• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा। सोंख में घर बुलाकर बालिका से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Byvijay.singhal1233

Dec 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में गली में साइकिल चला रही 11 वर्षीय बालिका को मशीन उठवाने के बहाने घर में बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। घटना 28 नवंबर की है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता दोपहर 12 बजे गली में साइकिल चला रही थी। आरोपी रैनू ने कुटी मशीन उठवाने के बहाने उसे अपने घर में बुला लिया और दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बालिका ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी रैनू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.