• Thu. Nov 26th, 2026

सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी की शक्ति का समन्वय आवश्यक

Byvijay.singhal1233

Dec 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सनातन धर्म रक्षक सेना द्वारा बृहस्पतिवार को हरिनिकुंज आश्रम में बैठक की गई। इसमें संतों ने राष्ट्र की उन्नति के लिए सभी संप्रदायों की एकता और राष्ट्र चेतना का मंत्र साझा किया। सनातन धर्म रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विजय महाराज ने कहा कि अयोध्या और काशी में सनातन धर्म का अखंड दीप जलाने के बाद अब बारी ही नहीं बल्कि तैयारी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की है। उन्होंने कहा कि वह तो केवल निमित्त मात्र हैं, वास्तव में धर्म ही धर्म की रक्षा करने में समर्थ है। हनुमान टेकरी के महंत व राष्ट्रीय संरक्षक दशरथ दास ने कहा कि जब भी भूलोक पर धर्म की हानि होती है। भगवान स्वयं अथवा अपने विभूति स्वरूप में अथवा अपनी विशिष्ट शक्ति से संपन्न किसी जीव को सामर्थ्य प्रदान कर धर्म का रक्षण-संरक्षण करते हैं। इसमें लेशमात्र भी संदेह नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमनदीप महाराज ने कहा कि धर्म से बड़ी सामर्थ्य किसी की नहीं। जो भी धर्म के मार्ग पर चलता है, ईश्वर उसे शक्ति और सामर्थ्य से परिपूर्ण करते हैं। अब समय है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी संप्रदाय एक हों, जिससे धर्म और समाज ही नहीं बल्कि राष्ट्र भी सशक्त और समृद्ध हो सके। सेना की मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक श्याम महाराज, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजेन आनंद, कौशल किशोर दास, मोहन दास आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.