हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 30 नवंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने जय जवान जय किसान महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे चौधरी राकेश टिकैैत जिंदाबाद चौधरी नरेश टिकैत जिंदाबाद के नारे लगाकर मथुरा कलेक्टरी पर वार्ड नंबर 12 राधेश्याम कॉलोनी व वार्ड नंबर 18 हंसराज कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग व किसान नेता राजवीर सिंह के साथ हुई धोखाधड़ी व अभद्र व्यवहार के विरोध जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जिला अधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया व सारे घटनाक्रम से अवगत कराया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ नेता
गजेंद्र सिंह गावर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता लोकेश कुमार राही युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने संयुक्त रूप से कहा भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह के साथ धोखाधड़ी व अभद्र व्यवहार करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए पूर्व में भी दबंगो द्वारा धमकियां दी जा चुकी है लेकिन अभी तक दबंगो पर कोई कार्रवाई नहीं हुई वार्ड नंबर 12 राधेश्याम कॉलोनी मथुरा वृंदावन नगर निगम में आती है लेकिन अभी तक इस कॉलोनी में सड़क निर्माण नहीं हुआ है जिससे स्थानीय लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है जगह-जगह खरंजा टूटे पड़े हैं लेकिन अभी तक पार्षद द्वारा किसी भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है यह कॉलोनी नगर नगर निगम में तो आती है लेकिन नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है वार्ड नंबर 18 हंसराज कॉलोनी में 100 मीटर की सड़क टूटी पड़ी है जिसके लिए 10 बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ बरसात के समय कॉलोनी के लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकाल पाते ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से मांग की हमारी इन समस्याओं पर जल्दी ध्यान दिया जाए नहीं तो मथुरा महानगर की जनता के साथ एक बड़े आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इस मौके पर प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह मिठौली जिला सचिव निजाम खान चित्रसेन मौर्य नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी बॉबी कुरेशी असलम कुरैशी प्रेम सिंह कर्दम अशोक रावल मुजाहिद कुरैशी फैजान कुरैशी साजिद खान आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
