हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना कोसीकलां पुलिस ने अवैध शराब का जख़ीरा बरामद किया है। जीरो ड्रग्स अभियान के तहत कोसी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही शराब की 400 पेटी बरामद की। बरामद की गई शराब की कीमत 30 लाख रुपए है। जीरो ड्रग्स अभियान के तहत मथुरा पुलिस अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। थाना कोसी पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कंटेनर संख्या NL 01 AA 7124 से 3464 लीटर अवैध शराब बरामद की। थाना कोसी की पुलिस टीम को गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पलवल हरियाणा की तरफ से आ रहा है। जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कोटवन पर बैरियर लगाकर चैकिंग की गयी। चैकिंग के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर ट्रक का चालक ट्रक को रोककर ट्रक की खिड़की खोल कर उतर कर पीछे की तरफ भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया। ट्रक चालक के गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली । पुलिस ने जब कंटेनर खोलकर देखा तो उसमें आगे की तरफ स्नैक्स के पैकेट के कार्टून भरे हुये थे। जिन्हें कंटेनर से नीचे उतार कर देखा गया तो पीछे स्नैक्स के कार्टून के अन्दर स्नैक्स के बजाय Mc Dowells No 1 WHISKY ORIGINAL FOR SALE IN PUNJAB ONLY मार्का की शराब की पेटियां भरी थी। जिनकी गिनती की गयी तो चार सौ पेटी शराब बरामद हुई। जिनकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। पुलिस की गिरफ्त में आए ड्राइवर सुनील कुमार ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि पंजाब प्रान्त से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर उसको स्नैक्स, बिस्कुट आदि के कार्टून में छिपाकर बन्द बॉडी के कंटेनर ट्रक में पंजाब से लाते है। जिसको वह उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जनपद में एवं बिहार प्रान्त मे ले जाकर काफी अधिक मूल्य में बेचकर पैसा कमाते है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
