• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा से बदायूं में भारतीय किसान यूनियन टिकैैत की महापंचायत एक दर्जन पदाधिकारी

ByVijay Singhal

Nov 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बदायूं आज दिनांक 20 नवंबर 2023 को जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली में भारतीय किसान यूनियन टिकैैत की महापंचायत में मथुरा जनपद से एक दर्जन पदाधिकारी कार्यकर्ता  बिसौली महापंचायत में पहुंचे महापंचायत में पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैैत राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर राजवीर सिंह जादौन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी  बृजेंद्र सिंह यादव का किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैैत जी तस्वीर भेंट कर स्वाफा बाध कर जोशीला स्वागत किया भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता पदाधिकारी जय जवान जय किसान किसानों ने ललकारा है हिंदुस्तान हमारा है बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे  चौधरी नरेश टिकैत राकेश टिकैैत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए महापंचायत में पहुंचे महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैैत राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव  पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बृजेंद्र सिंह यादव ने महापंचायत को संबोधित किया
महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैैत ने कहा वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया सिर्फ किसानों का शोषण किया है अव किसान सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें गांव गांव जाकर संगठन का सदस्यता अभियान चलाएं अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ें किसानो की समस्याओं को सुनने के लिए गांव गांव किसानों से संपर्क करें किसने की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को लिखित में दें जरूरत पड़ने पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटे देश का अन्नदाता बर्बादी के कगार पर है लेकिन सरकार के नुमाएंगे चुप है भारतीय किसान यूनियन संगठन किसान हित में किसानों के लिए कार्य कर रहा है
महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैैत उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी बृजेंद्र सिंह यादव  ने   मथुरा महानगर के चौबिया पाड़ा क्षेत्र में निर्दोष भारतीय  किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पर लगाए गए फर्जी मुकदमा का मामला महापंचायत में उठाया कहां मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न  बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अभी यह मामला जिला स्तर पर है अगर विद्युत विभाग ने निर्दोष लोगों से फर्जी  मुकदमे नहीं हटाए तो यह  आंदोलन प्रदेश स्तरीय आंदोलन हो जाएगा
मथुरा से पहुंचे पदाधिकारी ने राष्ट्रीय नेताओं को बताया मथुरा महानगर के चौबिया पाड़ा  क्षेत्र में विद्युत विभाग घरों में घुसकर बहन बेटियों से अभद्र व्यवहार किया लेकिन अभी तक विद्युत विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ सिर्फ  निर्दोष लोगों पर झूठे मुकदमे लगे गए। महा पंचायत में पहुंचने वालों मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद नगर उपाध्यक्ष वृंदावन विनोद निषाद प्रचार मंत्री वृंदावन सुरेंद्र ठाकुर सुरेश राजपूत परसोत्तम निषाद फैजान कुरैशी मुजाहिद कुरैशी सहित एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.