हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/टाउनशिप। कोसीकलां। वृंदावन। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को ब्रज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इससे पहले यमुना के घाटों व अन्य स्थानों पर बने घाटों पर छठ के गीत गाते हुए महिलाएं परिवार और अन्य लोगों के साथ फल, फूल, गन्ना, नारियल, सेब, केला, अमरूद, संतरा, पान, मेवा, घी आदि सजाकर भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद ही महिलाएं अन्न ग्रहण कर व्रत खोलेंगी। हर ओर छठी मैया से जुड़े गीत उग हे सूरज देव भइले अरघ के बेरिया, दर्शन देहु ना हे छठी मइया…, पहिले-पहिले हम कइनी, छठी मइया व्रत तोहार, केलवा के पात पर उगेले सुरुजमल झांके झुके, ए करेलु छठ बरतिया से झांक झुके… आदि के साथ महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर जल में घंटों खड़े होकर सूर्य देव की पूजा करती रहीं। यमुना के कोयले घाट, अड्डा घाट, विश्राम घाट, केसी घाट वृंदावन, बिहारघाट, जुगल घाट, चीर घाट श्रृंगारवट , टाउनशिप, कोसीकलां क्षेत्र में आगरा कैनाल, तालाब और अस्थाई तालाबों के किनारे महिलाएं छठी मइया की पूजा करतीं दिखीं। मथुरा में कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशिभूषण दुबे, नंद किशोर, एसएन दुबे, नंद किशोर शाह, नितेश, राहुल, जेपी सिंह, संजय पांडे आदि जुटे रहे। कोसीकला में ठाकुरलाल ने बताया परिवार के छोटों ने बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, एसके गुप्ता, अरुण कुमार, संजीव गुप्ता, अमरजीत ने त्योहार की सभी को बधाई दी। वृंदावन में घाटोें पर बैंडबाजों की धुन के बीच लोग पहुंचे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
