• Wed. Feb 11th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, पट बंद होने के कारण द्वारिकाधीश मंदिर में नहीं कर सके दर्शन

ByVijay Singhal

Nov 19, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के साथ-साथ मथुरा के मंदिरों के भी दर्शन किए। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि व द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। हालांकि सीएम योगी को ठा. द्वारिकाधीश के दर्शन नहीं हो सके। उन्हें ठाकुरजी की देहरी पर ही माथा टेक और परिक्रमा लगाकर लौटना पड़ा। 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा आए। यहां वह वृंदावन के साथ मथुरा के मंदिरों में भी दर्शन के लिए पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में सीएम योगी रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दर्शन करने पहुंचे। सचिव कपिल शर्मा व सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने उनका स्वागत प्रसादी पटुका ओढ़ाकर किया। सीएम योगी ने मां योगमाया, गर्भगृह में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का पंचोपचार पूजन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठा. द्वारिकाधीश भी दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि उस समय तक मंदिर के पट बंद हो चुके थे। मंदिर के विधि प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि जिलाधिकारी के निवेदन पर मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागिश कुमार महाराज की आज्ञानुसार मुख्यमंत्री योगी को मंदिर की देहरी पर सिर टेकने का अवसर मिला। सीएम ने मंदिर के इतिहास के बारे में जाना। मंदिर अधिकारी वैद्य अशोक कुमार शर्मा ने उन्हें पटुका पहनाया व प्रसाद भेंट किया। सीएम योगी ने मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। सीएम योगी के साथ बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण चौधरी व संदीप सिंह रहे।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.