• Thu. Feb 12th, 2026

जिला पंचायती राज अधिकारी किरण चौधरी ने पंचायत सचिव को किया निलंबित

ByVijay Singhal

Nov 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के ऊधर की अस्थाई गोशाला में गोवंशों के मरने के मामले में डीएम ने प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। वहीं जिला पंचायती राज अधिकारी ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, 19 सितंबर को मांट ब्लाॅक की ऊधर ग्राम पंचायत स्थित गोशाला में गोरक्षकों ने अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा किया था। गोशाला में गोवंश के मृत भी मिले थे। तहसीलदार व बीडीओ को मौके पर 4 गोवंश मृत मिले थे। सीडीओ ने पूरे मामले की जांच कराई ता बेहद चौकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि प्रधान अशोक चौधरी व पंचायत सचिव मुनेंद्र ने गोशाला की व्यवस्थाओं की ओर ध्यान नहीं दिया। इस कारण यहां हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते चले गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम शैलेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान अशोक कुमार के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पंचायती राज अधिकारी किरण चौधरी ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। यही नहीं गोवंशों के मरने के मामले में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.