• Thu. Feb 12th, 2026

रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंधमारी करने वाले दो इनामी दबोचे गए, 18 लाख नकदी और 10 हजार लीटर तेल बरामद

ByVijay Singhal

Nov 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा में रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंधमारी कर तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो और बदमाश शुक्रवार रात फरह पुलिस व एसओजी की टीम ने मुठभेड़ में दबोचे। इनके कब्जे से चोरी के तेल की बिक्री के 18.77 लाख रुपये और एक टैंकर, 10 हजार लीटर कच्चा तेल, एक कार बरामद हुई। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनमें एक मध्यप्रदेश के इंदौर और दूसरा देवास जिले का रहने वाला है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना फरह पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रूप से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस गिरोह के पांच सदस्यों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार रात को गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अशोक कुमार जैन पुत्र बसंतीलाल जैन हाल निवासी कंचन विहार, तुकोगंज, इंदौर मूल निवासी एमजी रोड, सोनकच्छ, देवास के रूप में पहचान हुई।
दूसरे बदमाश की अविनाश पुत्र रूप सिंह निवासी विदुरनगर, द्वारिकापुरी, इंदौर के तौर पर हुई है। अछनेरा मार्ग, परखम में इनको घेरा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह टैंकर में भरे 10 हजार लीटर तेल बेचने के लिए मैनपुरी जा रहे थे, जिससे की पूर्व में गिरफ्तार अपने साथियों की जमानत करा सकें। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.