• Fri. Feb 13th, 2026

घर में लटकी मिली युवक की लाश, पिता ने बहू पर जताया शक

ByVijay Singhal

Nov 8, 2023
Spread the love

 

मथुरा। घर में फंदे से लटकता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला थाना हाईवे क्षेत्र की बालाजीपुरम कॉलोनी का है, जहां घर के अंदर कमरे में 30 वर्षीय जयसिंह जंगले पर गमछे से फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने जब उसे देखा तो वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जयसिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जाँच में जुटी और देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता बनवारी लाल ने बताया कि जयसिंह की शादी 09 पहले हुई थी और उसके दो बच्चे थे। उसकी पत्नी से अन-बन चल रही थी और 08 महीने पहले बहू बच्चों के साथ चली गई थी। इसके साथ ही बनवारी लाल ने आरोप लगाया कि घर में किसी के न होने की खबर मिलने पर बहू ने साथियों के संग घर आकर बेटे की हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्यवाही की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.