मथुरा। वृंंदावन में की यातायात व्यवस्था में सुधार और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस अवैध ई-रिक्शा चालकों को विरुद्ध कार्रवाई करने जा रही है। दिवाली के बाद अभियान चलाकर अवैध ई रिक्शा चालकों पर लगाम कसी जाएगी। ऐसे ई-रिक्शा चालकों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा, जिन पर दूसरी बार कार्रवाई होगी। नगर के बाजारों और मार्गोंं पर ई रिक्शाओं की लंबी कतारों के कारण लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने दिवाली बाद फिर से अवैध और बाहरी ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चार से अधिक यात्री बैठाने, मानमाना किराया लेने और निर्धारित रूट पर न चलने पर ई रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई करेगी। इस दौरान पुलिस द्वारा यह भी जांच की जाएगी कि ई रिक्शा पर दोबारा तो कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसा पाए जाने पर पुलिस द्वारा एआरटीओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी और पंजीयन निरस्त करवाया जाएगा। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दिवाली के बाद बिना पंजीयन वाले ई रिक्शा और बाहरी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोबारा गलती करने पर पंजीयन निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
