• Fri. Feb 13th, 2026

राजस्थान से खरीदा था मोबाइल और सिम, इंस्पेक्टर कर रहे थे चेकिंग; बाइक रोकते ही भागने लगे युवक,

ByVijay Singhal

Nov 8, 2023
Spread the love

 

मथुरा।  गोवर्धन थाने के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी करने के लिए राजस्थान से फर्जी सिम, मोबाइल, मिनी एटीएम व एटीएम कार्ड खरीदकर लौट रहे बाइक सवार दो साइबर ठग को गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, एक मौके से फरार हो गया।  ये ठग लोगों का पहचान वाला बनकर फंसाते थे और मजबूरी बताकर अवैध रूप से पैसा क्यूआर कोड व यूपीआई आईडी के माध्यम से फर्जी खातों में डलवाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 मोबाइल, पांच फर्जी आधार कार्ड, एक मिनी एटीएम मशीन, पांच एटीएम कार्ड, दो सिम कार्ड, 3750 रुपये और एक बाइक बरामद की है  गोवर्धन थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मुड़सेरस से राजस्थान जाने वाले रास्ते पर बने पुलिस बूथ पर सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। राजस्थान की ओर से आई बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया तो आरोपी भागने लगे। तेज रफ्तार बाइक थोड़ा आगे स्लिप हुई। पुलिस ने आरोपी फारुक, सन्ना निवासी बड़ी मस्जिद के पास ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी खेतों के रास्ते भाग निकला। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके भागे टटलू के बारे में जानकारी कर रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.