• Fri. Nov 27th, 2026

तीन दर्जन से अधिक लड़कियों से कराती घिनौना काम, पता चलने पर डॉक्टर का किया ऐसा हश्र; देखकर कांप जाए रूह

Byvijay.singhal1233

Nov 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
उत्तर प्रदेश के एटा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देह व्यापार में लिप्त महिला ने क्लीनिक में घुसकर संचालक पर हमला बोल दिया। उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसने देह व्यापार में लिप्त लड़कियों का इलाज नहीं करने पर ऐसा दिया। डॉक्टर के अनुसार महिला अक्सर नाबालिग लड़कियों का इलाज कराने के लिए लेकर आती है। इससे डॉक्टरका परिवार दहशत में है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू रेवाड़ी मोहल्ले का है। यहां के निवासी क्लीनिक संचालक डॉ. समीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में लिखा कि सकीट रोड पर स्थित एक मोहल्ले की महिला 15 अप्रैल 2023 को एक नाबालिग लड़की को लेकर क्लीनिक पर आई। उसने इसे बुखार की दवा दिलाई। बातचीत में उसे अपनी बेटी बताया। इसके बाद से महिला वह अक्सर लड़कियों को लेकर आने लगी। वह 30-40 लड़कियों को क्लीनिक पर दवा दिला चुकी है। जब लड़िकयों के बारे में पूछा तो बताया कि वह समाजसेवा करती हैं। बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि वह देह व्यापार का कार्य करती है। यह बात पता चलने पर उसे क्लीनिक पर आने से मना कर दिया। दवा न देने पर वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बताया कि बीती 10 अक्तूबर को महिला फिर आई। मना किया तो नाराज होकर चली गई। इसके कुछ देर बाद छह लड़कियों व दो पुरुषों को लेकर आई। उनके हाथों में लाठी व चाकू थे। उसने हमला बोल दिया। पीटकर उसे घायल कर दिया। हत्या करने के इरादे से गले में अंगोछा डालकर खींचा। इस दौरान गले में पड़ी सोने की जंजीर व 9500 रुपये लूट ले गए। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि अदालत के आदेश पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही सत्यता सामने आ सकेगी।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.