हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीडीओ के औचक निरीक्षण में सेतु निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही की पोल खुल गई। सीडीओ ने लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पागल बाबा मंदिर के पास उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा 55.6754 करोड़ रुपये के बजट से पुल निर्माण का काम किया जा रहा है। 30 जुलाई 2021 को परियोजना स्वीकृत हुई थी। 30 जून 2024 तक परियोजना को पूरा किया जाना है। काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए 55 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, लेकिन अब तक 48 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। मुख्य विकास अधिकारी परियोजना पर चल रहे काम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो दंग रह गए। उन्हें मौके पर एक भी कर्मचारी काम करता हुआ नहीं मिला। सीडीओ मनीष मीना ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। काम क्यों नहीं हो रहा, पूछा तो अधिकारी बगले झांकने लगे। सीडीओ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। इसपर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्हें काम में लापरवाही न बरतने के आदेश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
