• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने पर दिनेश बीड़ी कंपनी के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Nov 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की कंपनी दिनेश बीड़ी द्वारा मथुरा के पुण्य तीर्थ स्थल विश्राम घाट का चित्र प्रदर्शित करने के मामले में ब्रजमंडल के तीर्थ पुरोहितों ने थाना कोतवाली में कम्पनी मालिक के खिलाफ मुकदमा संख्या 0714 धारा 295 – ए के तहत 27 अक्टूबर को मुकदमा पंजीकृत कराया है ।
विगत दिनों से चल रहे दिनेश बीड़ी प्रकरण में पुण्यतीर्थ विश्राम घाट का चित्र प्रदर्शित करने पर ब्रजमंडल के तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश था जिसके चलते अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ ने दिनेश बीड़ी मैन्युफैक्चरिंग प्रा लि के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।
करीब एक माह पूर्व पहले अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के बैनर तले ब्रजमंडल के सनातनी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा बीडी बंडल पर धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए प्रदर्शित चित्र के विरोध में एक बैठक विश्राम घाट पर की गई थी जिसमें सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था की दिनेश बीड़ी के मालिक विश्राम घाट पर आकर सार्वजनिक श्री यमुनाजी एवं पुरोहितों से क्षमा याचना करें तथा भविष्य में इस प्रकार की गलती न दोहराई जाए इसके लिए लिखित पत्र सोपें अन्यथा कंपनी मालिक के प्रति कठोर कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जायेगा ।
बृज प्रांतीय अध्यक्ष भागवताचार्य लालजीभाई शास्त्री, महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज, ब्रज मंडल अध्यक्ष पंडित मुरारी लाल उपाध्याय एवं ब्रजमंडल महामंत्री पंडित यज्ञदत्त चतुर्वेदी के रूप में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रशासनिक अधिकारी ने प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल लगातार प्रशासन के संपर्क में रहा जिला प्रशासन द्वारा उक्त प्रकरण की गहनता से जांच करते हुए दिनेश बीडी मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.