• Fri. Feb 13th, 2026

ब्रेनोब्रेन वंडरकिड -2023 प्रतियोगिता में मथुरा की मान्या ने जीता गोल्ड मेडल

ByVijay Singhal

Nov 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2023’ प्रतियोगिता में एलीट न्यू जनरेशन स्कूल मथुरा की कक्षा-4 की मेधावी छात्रा मान्या सोनी ने गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय व परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। मान्या कृष्णा नगर निवासी समाज सेवी नवीन सोनी अध्यक्ष सलाहकार बोर्ड दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अध्यापिका डा गुंजन सोनी की पुत्री है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन किड्स एकेडमी प्राईवेट लि. के तत्वावधान में संपन्न हुई।
जानकारी देते हुए नवीन सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के 1500 से अधिक विद्यालयों के लगभग 50 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें उनकी पुत्री मान्या सोनी ने मेन्टल मैथ्स, लॉजिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एवं स्पीड टाइपिंग में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में एक सामान्य पेपर शामिल था जिसमें मानसिक गणित, तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान और स्पीड टाइपिंग/हैंडराइटिंग के क्षेत्रों के तहत बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। सभी 4 सेक्शन को पूरा करने के लिए 40 मिनट का समय दिया गया
छात्रा की इस उपलब्धि पर पार्षद चंदन आहूजा पार्षद देवेंद्र कुमार व्यापारी नेता जितेंद्र प्रजापति जिला अध्यक्ष बलराम शर्मा मनोज वर्मा रिंकू सोनी राधाबलभ सेन सोनू वर्मा पवन सोनी विशाल सोनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.