हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में एलर्ट सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा न्यूज मेकर्स अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को न्यूज मेकर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्रज की सांस्कृतिक छटाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रुक्मणि विहार स्थित एक निजी होटल में आयोजित न्यूज मेकर्स अवॉर्ड्स 2023 का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल, गेल इंडिया के निदेशक शेर सिंह, पुष्पांजलि ग्रुप के अध्यक्ष बीडी अग्रवाल और पूर्व पीसीएस अंजनी कुमार सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्चन कर किया। एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नीरज सिंह द्वारा समारोह की रूपरेखा पेश की। महापौर विनोद अग्रवाल, उपसभापति मुकेश सारस्वत, एनवायरमेंट टेक्नो के प्रबंध निदेशक रवि लवानियां द्वारा लोक गायिका डॉ. कुसुम वर्मा, चित्रकार द्वारिका प्रसाद, केएन मोदी फाउंडेशन के ट्रस्टी संजय गुप्ता, जेपी यूनिवर्सिटी के प्रशासक अजीत तोमर, एवीएम ग्रुप के डायरेक्टर विष्णु शास्त्री, मां कामाख्या बिल्डर के डायरेक्टर अनिल कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक संस्था बांसुरी के अध्यक्ष विनय गोस्वामी, व्यवसायी योगेश विज, शिक्षिका ललिता नागर, अयोध्या प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, राशिद खान,मोहम्मद आसिफ को सम्मान पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में संत आनंद स्वरूप गंगाजी वाले बाबा, आचार्य मारुति नंदन वागीश, योगेश द्विवेदी, वैध हरिओम चतुर्वेदी, देवप्रकाश शर्मा, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. सी एम मवार आदि का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सरोज सिंह,राम राघव, हरेंद्र सिंह,राधारानी पांडेय, कुलदीप दीक्षित,पूजा सिसोदिया, रवि शर्मा, निश्चय सिंह, निहित सिंह, जतिन कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदीप बनर्जी ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
