• Thu. Feb 12th, 2026

नगर आयुक्त ने कूडा निस्तारण की धीमी गति पर जताई नाराजगी

ByVijay Singhal

Nov 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । महानगर में कूडा निस्तारण की धीमी गति पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई है, नगर आयुक्त ने कूड़ा निस्तारण कम्पनी को तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये हैं, नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नगर निगम की टीम के साथ नगला कोल्हू स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, यहां फर्म द्वारा जमा कूड़े का निस्तारण कार्य किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन बडी मात्रा में कूड़ा निकलता है, कूडे के ढेर लगातार बडे होते जा रहे थे,इसको गंभीरता से लेते हुए विगत दिनों कूडा निस्तारण पर काम शुरू हुआ, एक फर्म को कूडा निस्तारण का ठेका दिया गया है, तय लक्ष्य के मुताबिक प्रतिदिन कूडा निस्तारण का कार्य फर्म द्वारा धीमी गति से किया जा रहा है, वहीं प्लांट पर ही प्लास्टिक से पेट्रोल बनाने का काम भी अलग से स्थापित एक प्लांट पर चल रहा है, नगर आयुक्त ने लेगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य की समीक्षा की, समीक्षा में संबंधित फर्म द्वारा निस्तारण कार्य धीमी गति से किये जाने के दृष्टिगत नगर आयुक्त के द्वारा फर्म को त्वरित गति से कार्य करते हुए निर्धारित समय के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.