हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । छाता नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी अब आरओ का पानी पी सकेंगे, नगर पंचायत की ओर से प्रत्येक वार्ड में आरओ प्लांट लगाया जायेगा, नगर पंचायत छाता अध्यक्ष लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में नगर पंचायत की दूसरी बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथा जलापूर्ति एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत तीन करोड़ के प्रस्ताव मंजूर किए गये, बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक वार्ड में एक आरओ प्लांट भी लगाया जायेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फाल्गुन सिंह उर्फ कान्हा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि छाता में जलापूर्ति व्यवस्था तथा जल निकासी जैसी समस्या का समाधान किया जायेगा, जल निकासी की समस्या नगर की मुख्य समस्याओं में से एक है जिसको अब दूर किया जायेगा, साथ ही जलापूर्ति के लिए कुछ इलाकों मे खारा पानी है, उसको ध्यान में रखते हुए पीने योग्य पानी की व्यवस्था कराने का कार्य इस योजना के अंतर्गत किया जायेगा, साफ सफाई और चौराहों पर जहां भी लाइटिंग खराब है उनको दुरूस्त कराया जायेगा तथा जैसे जैसे शासन द्वारा विकास कार्य करायें जायेंगे उनके अनुरूप बजट अनुसार कार्य जारी रहेंगे, बैठक में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह, त्रिलोकी मेंबर, हैंतो, संतोष, राजकुमार, मिथिलेश, खुशबू, कंचन पांचाल, भूपेंद्र सिंह, ऋषि कुमार, इमरान, राधावल्लभ, राकेश, वीरी सिंह, वरिष्ठ लिपिक प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
