हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 24 घन्टे के अन्दर चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने गिरफ्तार चोर के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी, वोटर कार्ड व 1500 रुपये बरामद किये हैं, प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन आनन्द कुमार शाही के मुताबिक रविवार को एक अभियुक्त को उसके फ्लैट मन्दाकिनी अपार्टमेन्ट से गिरफ्तार किया गया है। लक्ष्मण शर्मा उर्फ सोनू पुत्र त्रिलोकी निवासी ग्राम बाटी थाना जैत हाल निवासी हरे फ्लैट एमवीडीए रुकमणी बिहार मन्दाकिनी के पीछे थाना वृन्दावन को चमकीली सफेद पीली धातु इयररिंग, दो सफेद धातु पाजेब, आठ सफेद धातु बिछिया, एक वोटर आईडी कार्ड व 1500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है, शनिवार को साकेत शुक्ल पुत्र रामलखन शुक्ल निवासी मंदाकिनी अपार्टमेंट केशवधाम रोड वृन्दावन ने अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में घुसकर किचन का शीशा तोडकर व अलमारी का दरवाजा तोडकर पत्नी के डायमण्ड इयररिंग, चांदी की पायल और बिछिया व पंन्द्रह सौ रुपये, एक वोटर आईडी कार्ड चोरी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
