हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी जमुनाधाम में रविवार की शाम को हादसा हो गया। यहां एक मकान में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लेंटर गिर पड़ा। जिसके कारण काम कर रहे 4 मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कर दबे मजदूर को बाहर निकाला। हाईवे थाना पुलिस के अनुसार जमुनाधाम काॅलोनी में अभय गुप्ता का मकान बन रहा है। इसमें बलवीर (52) पुत्र देवी सिंह निवासी पिपरौठ, फरह मजदूरी कर रहा था। दोपहर के समय ठेकेदार हसन मकान के दूसरे तल पर लिंटर डलवा रहा था। इसी दौरान शटरिंग की कुछ बल्लियां टूट गईं। इसे ठीक करने के लिए मजदूर बलबीर नीचे आया। बल्लियां ठीक करते समय निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। मजदूर बलबीर मलबे में दब गया। तीन और मजदूर भी चपेट में आने से चोटिल हो गए। मौके पर आसपास के लोग जुटे। आनन-फानन में अन्य मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा अवश्य दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
