• Thu. Feb 12th, 2026

फरह के गांव में शाम मासूम 3 साल की बच्ची से नाबालिग पड़ोसी ने दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Nov 6, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। फरह के गांव में शाम मासूम बच्ची से नाबालिग पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घरवालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया है। घटना फरह थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां तीन साल की मासूम शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका नाबालिग पड़ोसी वहां आया। बच्ची को अकेला देखकर उसे टॉफी का लालच देकर अपने घर में ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो उसे खाने को फल दे दिए। इधर, काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए परिजन बाल अपचारी के घर तक पहुंच गए। वहां उन्हें बच्ची बदहवास हालत में मिली। उसके पास ही किशोर खड़ा था, जोकि मौके से भाग गया। परिजन बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पिता ने बाल अपचारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.