• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के रेड और यलो जोन में पटाखों पर पाबंदी लगाई

ByVijay Singhal

Nov 6, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । दीपावली से पहले ही मथुरा जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और शाही ईदगाह के आस-पास के ‘रेड जोन’ तथा ‘यलो जोन’ में पटाखों की बिक्री, भंडारण और इनके फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों धार्मिक स्थल 13.37 एकड़ में फैले ‘रेड जोन’ में हैं, जबकि इसके बाहर 20 एकड़ का क्षेत्र ‘येलो जोन’ है जिसके अंतर्गत गोविंदनगर और जगन्नाथपुरी जैसे इलाके शामिल हैं। शहर के बाकी हिस्से को ‘ग्रीन जोन’ के रूप में चिह्नित किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व पर सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से बताया गया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को देखते हुए गत वर्ष की भांति इस साल भी दीपावली के अवसर पर ‘रेड जोन’ और ‘यलो जोन’ में पटाखों की दुकान खोलने की इजाजत नहीं होगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से दीपावली के बाद तक लागू रहेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.