• Thu. Feb 12th, 2026

गोबर्धन पुलिस ने दबोचे बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी, भेजे जेल

ByVijay Singhal

Oct 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
ग्राम देवरस के रहने वाले मुबारिक व सारूप, पहचान वाला बनकर करते हैं लोगों से ठगी

 
मथुरा । आधुनिक तकनीक के युग में साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता ही जा रहा है, साइबर क्राइम में सक्रिय अपराधी आयेदिन ठगी के नये तरिके अख्तियार कर रहे हैं, पुलिस भी ऐसे साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही कर रही है लेकिन साइबर अपराध थमने का नाम नही ले रहा है, इसी क्रम में गोवर्धन पुलिस ने सोमवार को पहचान वाला बनकर लोगों से संपर्क साधकर और झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है, यह लोग पहचान वाला बनकर लोगों के बैंक खातों से ठगी करते थे, इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन व दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं ।थाना गोवर्धन के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के मुताबिक सोमवार को ग्राम देवसेरस से गांठौली जाने वाले बम्बा पटरी के किनारे खेत से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों मुबारिक तथा सारूप पुत्रगण जुल्ला निवासीगण ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया है, यह लोग फर्जी पहचान पत्र से असम, बिहार, झारखण्ड आदि से सिम निकलवाकर तथा फर्जी बैंक एकाउन्ट खुलवाकर ट्रू कॉलर, फेसबुक से अज्ञात नम्बरों पर फर्जी सिम से कॉल व फेसबुक आदि सोशल साइटस, फोन पे से जानकारी हासिल कर जान पहचान वाला बनकर उनके व्हाट्सएप व मोबाइल नम्बर पर कॉल कर उनको झांसे में लेकर अवैध रूप से उनके खाते से अपने फर्जी खातो में पैसा डलवाकर धोखा धडी करके ठगे गये रूपयो को आपस में बाट लेते है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.