• Wed. Feb 11th, 2026

हेमामालिनी ने कलाकारों के नाम पर किया विमर्श, दिए निर्देश

ByVijay Singhal

Oct 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 14 से 27 नवंबर के मध्य रेलवे ग्राउंड धौलीप्याऊ पर आयोजित किए जाने वाले ‘ब्रज रज उत्सव-2023’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक 30 अक्टूबरको परिषद के बड़े सभागार में हुई। बैठक में उत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप जी ने माननीय सांसद हेमा मालिनी जी, परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजाकांत मिश्र जी, जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की।
बैठक में माननीय सांसद हेमा मालिनी जी ने सायं 07 से 10 बजे के मध्य होने वाले मंचीय कार्यक्रमों और उनके कलाकारों के नाम फाइनल किए।
उत्सव के प्रथम तीन दिन मीराबाई की 525 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें मीराबाई पर एक आकर्षक प्रस्तुति भरतनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना व अभिनेत्री हेमा मालिनी और उनके साथी कलाकार देंगे। बैठक में माननीय सांसद जी ने इस मीरा नृत्य नाटिका के अलावा अन्य मंचीय कार्यक्रमों को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
पूर्व के ब्रज रज उत्सवों की तरह इस बार भी बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। उनकी प्रस्तुतियां रोजाना सायं 04 बजे से सायं 06 बजे तक होंगी। मेले में हैंडीक्राफ्ट की दुकानें, चांट के स्टाल व झूले भी लगेंगे।
इस अवसर पर “मीराबाई राष्ट्रीय सिम्पोजियम” भी वेटरिनरी विवि के प्रेक्षागृह में 15 से 17 नवंबर के मध्य होगा। बैठक में नगर निगम, रेलवे, एमबीडीए, सूचना, लोक निर्माण विभाग, फायर ब्रिगेड व अन्य विभागों के अधिकारियों को मेले से जुड़े कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.