हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 31 अक्टूबर 2023 मथुरा के सेठ बड़ा स्थित कपड़ा व्यवसायी के लापता युवा पुत्र मोहित को कोतवाली पुलिस ने कानपुर से बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा है। गत 23 तारीख को लापता हुए मोहित के संबंध में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज थी लेकिन पुलिस द्वारा उसके संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी जिसे क्षुब्ध होकर व्यापारियों ने रविवार को कोतवाली पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मोहित को कानपुर से बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे के अनुसार वह वहां एक कमरा लेकर कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था। व्यापारी नेता सुनील साहनी के अनुसार व्यापारियों की यही इच्छा रहती है कि उनका बच्चा उनके साथ उनके व्यापार में हाथ बंटाए। लेकिन बच्चा पढ़ाई में होशियार होने के कारण पढ़ना चाहता था। संभवत: इसीलिए वह नाराज होकर घर से निकल गया था।
