हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की एक युवती को ऑनलाइन साइट के जरिये नोएडा के युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव डालने पर उसकी निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारी पद पर तैनात है। हाईवे थाने में उसने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है। हाईवे थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह 2019 में दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारी पद पर कार्यरत थी। वहां साथ रहने वाली दो सहेलियों ने शादी के लिए ऑनलाइन साइट पर प्रोफाइल बना दी। बेवसाइट पर रजनीश यादव पुत्र रामदास यादव निवासी सेक्टर 63, नोएडा से मुलाकात हुई। उसने खुद को व्यापारी बताया। उससे बातचीत होना शुरू हुई। आरोप है कि सितंबर 2020 को जब वह मथुरा स्थित घर पर अकेली थी, तो रजनीश घर आ गया। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद रजनीश का दिल्ली वाले फ्लैट और मथुरा घर पर आना जाना लगा रहा। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नवंबर 2022 में तबीयत बिगड़ गई। जांच कराई तो गर्भवती निकली। इसकी जानकारी होने पर रजनीश ने धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। जून 2023 तक शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। अब आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही निजी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसके डर से नौकरी छोड़नी पड़ी है। मामले में थाना हाईवे पुलिस को तहरीर दी है। सीओ रिफाइनरी श्वेता शर्मा के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
