• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में शीर्षासन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा, रिटायर्ड सेना के कैप्टन ने किया, 4 घंटे 2 मिनट तक योग

ByVijay Singhal

Oct 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में 60 वर्षीय रिटायर्ड सेना के कैप्टन का दावा है कि उन्होंने शीर्षासन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। नेशनल हाईवे पर 4 घंटे 2 मिनट तक लगातार शीर्षासन योग कर रिटायर्ड सेना के कैप्टन ने यह रिकॉर्ड बनाया। पूरण सिंह का दावा है इससे पहले यह रिकॉर्ड 3 घंटा 33 मिनट का था। जो कि बिहार के सोनू कुमार के नाम था। शीर्षासन का 3 घंटा 33 मिनट का रिकार्ड तोड़ने का दावा सेना के पूर्व कैप्टन पूरन सिंह ने किया है। रविवार को उन्होंने 4 घंटा 2 मिनट तक शीर्षासन कर इस दावे को किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चंद्रलेखा मैदान में रविवार को लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की जिद और हौसला रखने वाले 60 वर्षीय कैप्टन पूरन सिंह ने शीर्षासन के पुराने विश्व रिकॉर्ड 3 घंटा 33 मिनिट्स को तोड़कर नया कीर्तिमान 4 घंटे 2 मिनट का स्थापित करने का दावा किया है। पूरन सिंह ने सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर शीर्ष आसन प्रारम्भ कर 10.17 पर इसे समाप्त किया। एक पूर्व सैनिक ने इतना महान कार्य कर सभी सैनिकों का मान बढ़ाते हुए योग प्राणायाम का महत्व बताया है। कैप्टन पूरन सिंह ने बताया कि यह सतत अभ्यास एवं अपनों की प्रेरणा से ही सम्भव हो पाया है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर संजीव, कर्नल एसआर अटल, संयोजक चौधरी रामपाल सिंह, कैप्टन खेमचंद शर्मा नगेश, कप्तान सिंह, देशराज सिंह, सुखवीर पार्षद, डा. रमेश चन्द, उदयवीर सिंह, सुरेश प्रधान, तेजपाल सिंह, राजू सिंह, राजबीर सिंह, ईश्वर चंद्र, एसके सिंह, राधेलाल धनगर, कैप्टन राजाराम आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.