हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा भारत सरकार के नेशनल वॉश एक्सपर्ट देवेंद्र सिंह बाजवा और अशोक बसरा की टीम ने 16 ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। ओर जाना कि भारत सरकार की धनराशि का कितना सदुपयोग हुआ और ग्राम वासियों को इसका कितना लाभ पहुंचा इसकी समीक्षा भी की गई।
ग्रामीण इलाकों में लोगों से बातचीत कर टीम विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आई।और प्राप्त ग्रामीणों के सुझावों को भारत सरकार को अवगत कराएंगे।
जल जीवन मिशन में हर घर नल योजना, जिसमें गंगाजल को पाइपलाइन द्वारा घर-घर पहुंचने की योजना की समीक्षा की गई। तथा इस योजना के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता एवं योजना को सफल बनाने की तैयारी का भी निरीक्षण किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन में ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे हैं कूड़ा पृथक्करण केंद्र, सामुदायिक कंपोस्ट पिट, फिल्टर चैंबर, नाली निर्माण ,व्यक्तिगत शौचालय, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण कर ओडीएफ प्लस की प्रगति को जाना गया।
वॉश एक्सपर्ट ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को पेयजल योजना से जलकर लेने तथा योजनाओं का प्रबंधन और देखभाल संयोजित रूप से करने के लिए निर्देश दिए तथा यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बन रहे नाली,आरआरसी आदि को संचालित रखें।
सेप्टिक टैंक का पानी सीधे नाली में न जाए बल्कि लीच पिट बनाकर निस्तारित करें।
टीम ने जल निगम के प्रमुख अभियंता राजीव खंडेलवाल, अभियंता के के शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, सहायक अभियंता राजीव चौधरी के साथ जल निगम मथुरा की सभागार में बैठक भी की । बैठक में जल जीवन मिशन में ग्राम पंचायत में बनाई जा रही समितियों के प्रशिक्षण एवं जन जागरूकता आदि के लिए पंचायती राज विभाग के परस्पर सहयोग से संचालित करने के निर्देश दिए। तथा यह भी कहा कि दिसंबर 2024 तक हर घर नल की पहुंच को समयबद्ध रूप से पूरा कराएं। संयुक्त टीम ने तरौली सुमाली, अगरयाला,कोसी खुर्द, लोरिया पत्ती एरोली जुन्नारदार शेरगढ़ आदि पंचायत का निरीक्षण किया गया।
7455095736
