• Mon. Feb 9th, 2026

मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फ़टकार

ByVijay Singhal

Oct 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले सभी कार्यों को पूरा करने के दिये निर्देश
मथुरा । मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने वृंदावन के टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के सभागार में नगर निगम मथुरा एवं स्मार्ट सिटी मथुरा के कार्यों की समीक्षा बैठक की, उन्होंने नगर आयुक्त को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सभी परियोजनाओं का काम धीमा चलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कामों में तेजी लाए जाये जाने का निर्देश दिया है, वहीं निर्धारित समय पर कोई भी परियोजना पूरी नही होने पर पीडब्ल्यूडी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर को खोदकर छोड़ दिया है, जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करायें। आगरा कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने आईटीएमएस और एटीसीएस सिस्टम की भी समीक्षा की, शहर में लगभग 18 जंक्शन पर एटीसीएस सिस्टम को लगा दिया गया है लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया जिस पर ट्रैफिक व्यवस्था को सरल बनाने हेतु एटीसीएस प्रक्रिया को शुरू कराने और स्मार्ट कैमरे जनित चालान व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये, उन्होंने साफ कहा कि ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आईटीएमएस को प्रभावी बनाया जाये, परिक्रमा मार्ग पर कहीं भी आड़े-तिरछे वाहन खड़ें हों तो कैमरे से देखकर अलर्ट भेजा जाये जिससे निषेध पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों को हटाकर यातायात सुगम बन सके। मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को निर्देश दिये कि परिक्रमा मार्ग को व्यवस्थित करें, सभी लाइटों का सर्वे कराकर ठीक करायें, प्राचीन मंदिरों पर फसाड़ की लाइट लगाई जायें, सभी कार्यों को समय से पूर्ण करें, किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सीएंडडीएस के अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी प्रस्तावों को बनाने के बाद अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तावों को प्रस्तुत करें और सभी कार्यों को गुणवत्ता तथा समयबद्धता के साथ पूर्ण करें, नगर निगम द्वारा कराई जा रही साफ सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की और साफ सफाई की दुरुस्त करने के निर्देश दिये, गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाये जाने को निर्देशित किया अन्यथा की स्थिति में सफाई सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी तय की जाये, बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को और अधिक व्यवस्थित तथा सुंदर बनाने के लिए कुछ नए एक्शन प्लान तैयार किया जाये ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.