• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा में यथा स्थान फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ByVijay Singhal

Oct 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा द्वारा आज दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को गांव अलवाई, विकासखंड छाता, जिला मथुरा में यथा स्थान फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के 160 से अधिक विद्यार्थियों को फसल अवशेष के विषय में जानकारी दी गई । यह कार्यक्रम वेटरनरी विश्वविद्यालय मथुरा के माननीय कुलपति प्रोफेसर ए.के. श्रीवास्तव, निदेशक प्रसार डॉक्टर अतुल सक्सेना एवं केंद्र प्रभारी डॉक्टर वाई. के. शर्मा के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया । कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर रविंद्र कुमार राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को पराली न जलने एवं उसे खेत में मिलने हेतु विद्यार्थियों को जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया कि वह अपने माता-पिता को पराली खेत में मिलने के लिए सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, मल्चर चोपर, कटर कम स्प्रेडर, सरफेस सीडर, स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम इत्यादि मशीनों का प्रयोग करके पराली को खेत में मिलते हैं  तथा पराली को समय से प्रबंध करके गेहूं की बुवाई समय से की जा सकती है स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा किया गया जिसमें निबंध लेखन में श्री रोहित कक्षा 7 को प्रथम, कृष्णा कक्षा 8 को द्वितीय  एवं कुमारी कीर्ति कक्षा 8 को तृतीय पुरस्कार दिया गया । चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी गौरा कक्षा 7 को प्रथम, कुमारी हरेश कक्षा 7 को द्वितीय,  कुमारी गिरिजा कक्षा 5 को तृतीय पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार कुमारी नेहा को दिया गया । वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुमारी वर्षा को द्वितीय पुरस्कार किशोर कक्षा चार को तृतीय पुरस्कार किशोरी कक्षा 6 को एवं संतन पुरस्कार कुमारी वंदना कक्षा 7 को दिया गया बच्चों ने परली के बारे में निबंध लेखन में अच्छा निबंध लिखो वाद विवाद प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अच्छा अच्छा उत्साह दिखाया तत्पश्चात रैली का आयोजन भी किया गया जिसमे परली से संबंधित किसानों को भी रैली निकालकर जागरूक किया इस कार्यक्रम में रावे के विद्यार्थी नेहा कुमारी शर्मा, नैना सिंह, राहुल राज, संदीप सिंह, सुप्रिया कुमारी पलक परमार, अविनाश कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय अलवाई के अध्यापक वीर सिंह, विनोद कुमार, राजकुमारी, वीरेंद्र सिंह रिंकू आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.