• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा में बृजवासी स्वीट सेंटर से बर्फी, घी , रूप कुमार ट्रेडर्स से प्रधान पान मसाला का भरा सैंपल

ByVijay Singhal

Oct 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापमार कार्रवाई करते हुए दर्जनों खान पान की वस्तुओं के सैम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कूटू का आटा, दूध, साबूदाना, हल्दी पाउडर, पान मसाला समा के चावल आदि खान-पान की वस्तुओं के सैंपल भरे हैं। टीम द्वारा शहर में जवाहर गंज मथुरा स्थित सुनील खंडेलवाल किराना स्टोर से साबूदाना, साबुत हल्दी एवं गिरधारी लाल एंड संस कोतवाली रोड से हल्दी पाउडर तथा रूप कुमार ट्रेडर्स के यहां से प्रधान पान मसाला का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। मंडी चौराहा सोख रोड स्थित गोयल प्रोविजन स्टोर से कुट्टू आटा, गोयल ट्रेड से समा के चावल, बालाजी किराना स्टोर तथा सिंघल किराना स्टोर से कुट्टू आटा का एक एक नमूना जांच हेतु संग्रहित कर संग्रहित किया ।
नवरात्र त्यौहार को दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह द्वारा दिए गए आदेश पर जनपद वासियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई । टीम द्वारा ओल कस्बा में विपिन कुमार किराना, चंदन सिंह किराना स्टोर से कुट्टू आटा का एक-एक तथा महेश डेयरी प्लांट से दूध का एक नमूना, सोख क्षेत्र में सुरेंद्र सिंह किराना स्टोर से कुट्टू आटा , साबूदाना महेश अग्रवाल किराना स्टोर से कुट्टू आटा का सैंपल जांच हेतु संग्रहित किया गया। इसके अलावा टीम ने गोवर्धन कस्बा में स्थित बृजवासी स्वीट सेंटर का निरीक्षण कर बर्फी तथा घी का एक-एक नमूना संग्रहित किया । सभी नमूनों को जहां हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ.गौरी शंकर,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी,एस एस निरंजन,गजराज सिंह,अरुण कुमार,दलबीर सिंह,भारत सिंह,धर्मेंद्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.