• Tue. Feb 10th, 2026

भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानगर कमेटी की आवश्यक बैठक संपन्न

ByVijay Singhal

Oct 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत  महानगर कमेटी की एक आवश्यक बैठक मथुरा महानगर के अमरनाथ रोड स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में दर्जनों  लोगों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत में अपनी आस्था व्यक्त कर संगठन की सदस्यता ग्रहण की सभी को टोपी पहन कर भारतीय किसान यूनियन टिकैत  महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह नेताजी नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने सभी नवनियुक्त  सदस्यों को
संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।
बैठक में महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह को मथुरा  महानगर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया प्रेम सिंह कर्दम को मथुरा महानगर का महासचिव नियुक्त किया बॉबी कुरैशी को मथुरा नगर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व असलम कुरैशी को मथुरा नगर  में  महासचिव की  जिम्मेदारी दी गई सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का माला पहना कर स्वागत किया गया महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह नेताजी नगर अध्यक्ष मथुरा  मुजाहिद कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान  ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र सिंह प्रेम सिंह कर्दम बॉबी कुरैशी असलम कुरैशी नूर बानो आपा अकरम करीम सद्दाम आवाद कुरैशी कैफ कुरैशी सुनील मनोज अनिल शर्मा कृष्ण कुमार मनोज शर्मा रिहान कुरेशी वकील कुरेशी मोनू कुरैशी मनोज पंडित महक सिंह अतुल सिंह मोहर सिंह निरंजन सिंह आदि ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह नेताजी नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने अपने संयुक्त बयान में कहा नव नियुक्त पदाधिकारी सदस्यों से महानगर में संगठन मजबूत होगा क्योंकि युवा ही हर संगठन हर दल की रीड होते हैं इनके बगैर कोई भी संगठन नहीं चल सकता अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करें महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में जाकर संगठन का सदस्यता अभियान चलाएं अधिक से अधिक किसानों को  बाबा टिकैैत के विचारों भारतीय किसान यूनियन टिकैत की नीतियों से अवगत करा कर संगठन से जोड़ने का काम करें। मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत का कारवां निरंतर बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश मथुरा जनपद का किसान जन समस्याओं से त्रस्त है लेकिन जिला प्रशासन कुंभकरण की नहीं सोए हुए हैं किसान हित में मथुरा की धरती पर एक  बहुत बड़ा आंदोलन होगा। बैठक में प्रमुख रूप से फैजान कुरैशी चिरागुद्दीन कुरैशी आबिद नेताजी राजवीर सिंह नेताजी सहित दर्जनों लोग  बैठक में मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.