• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में दो मंजिला जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबकर दो घायल

ByVijay Singhal

Oct 18, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कच्ची सड़क गली में एक जर्जर मकान का बाहरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इससे गली से होकर गुजर रही एक बालिका समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शहर कोतवाली के मुहल्ला कच्ची गली में बंटी कुमार का मकान है। मकान करीब चार दशक पुराना होने की वजह से जर्जर हो चुका है। भवन स्वामी द्वारा इन दिनों मकान को उतरवाया जा रहा था। मजदूर लगाए गए थे। मंगलवार की शाम मजदूर काम कर घर चले गए। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे लोग गली से गुजर रहे थे। तभी अचानक मकान का बाहरी हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। इससे उधर से गुजर रही छात्रा छह वर्षीय अनीशा और स्कूटी सवार दीपक अग्रवाल चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.