• Wed. Feb 11th, 2026

कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव 19 नवंबर को, तैयारी हुई शुरू

ByVijay Singhal

Oct 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव समिति के तत्वावधान में 19 नवंबर रविवार को कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उसी महोत्सव को भव्य बनाने हेतु एक बैठक बाल कृष्ण प्रभु मंदिर गली रावलिया, मंडी रामदास में आहूत की गई।बैठक समिति के अध्यक्ष आचार्य  रमाकांत गोस्वामी व संचालन महामंत्री प. अभिषेक शर्मा “आशु” ने किया। वहीं बैठक में आमंत्रण पुस्तिका मंजूशा का विमोचन किया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने बताया विमोचन आमंत्रण पुस्तिका  के साथ आयोजन की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। वहीं संस्था के संरक्षक राज नारायण गौड़ व राजीव शर्मा ने महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया यह महोत्सव भगवान कृष्ण-बलदेव द्वारा कंस वध से पहले कंस की युद्ध कला में प्रवीण शक्तिमान कुबलियापीड़ हाथी का वध किया गया था। दोनों भाइयों के मथुरा आगमन पर उनको मार डालने के उद्देश्य से कंस ने हाथी भेजा था।उसी परंपरागत लीला को बृजवासी विगत वर्षों से मनाते आ रहे हैं। वहीं समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया 19 नवंबर दिन रविवार   को हाथी वध से पूर्व स्वामी घाट से विभिन्न कलात्मक झांकियों, अखाड़े से सुसज्जित कृष्ण-बलदेव की शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट प्राचीन हाथी वध स्थल पहुंचेगी।वहां कृष्ण-बलदेव द्वारा हाथी का वध किया जाएगा। प्राचीन केशव देव मंदिर पर दोनों भाइयों का स्वागत-सत्कार होगा। इस दौरान समिति के मार्गदर्शक राजनारायण गौड़, राजीव शर्मा, अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, महामंत्री प. अभिषेक शर्मा “आशु” , प्रवक्ता श्याम शर्मा मेला संयोजक  अजय कुमार सैनी, कमल किशोर गौड़,रोहित शर्मा, नमन अग्रवाल, विपिन ओझा, दाऊ दयाल पंडा, राम बिहारी शर्मा, चेतन गोस्वामी, कुलदीप पंडा, मातुल शर्मा पवन शर्मा कान्हा शर्मा, रजत गोस्वामी, शिवम शर्मा आदि उपस्थित थे
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.