• Wed. Feb 11th, 2026

बीएससी छात्र की बर्तन साफ करते में बिजली के तार से छूने से करंट मौत

ByVijay Singhal

Oct 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बीएससी कृषि के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला था। मथुरा के एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। किराए के कमरे में उसके साथ यह दुर्घटना हुई। राजस्थान के झालावाड़ जिले के धानौदा निवासी गौतम पाटीदार (20) पुत्र मुकेश पाटीदार मथुरा में रह रहा था। यहां वह गिरिराज जी महाराज कॉलेज से बीएससी (कृषि) द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा पर उसने अपने साथी विशाल पाटीदार और जयंत पाटीदार के साथ संयुक्त रूप से किराए पर कमरा ले रखा था। विशाल व जयंत ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद गौतम बर्तन साफ कर रहा था। इसी समय उसका हाथ बिजली के तार से लग गया। उसके शरीर में करंट दौड़ गया। वह मौके पर अचेत होकर गिर गया। हम लोग उसे अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर गौतम के परिजन राजस्थान से मथुरा आ गए। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.